Powered By Blogger

शनिवार, 19 जनवरी 2013

अपना सामान्य ज्ञान बढाएं !


क्या आप जानते हैं ?


  1. रोम के तानाशाह जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें साल में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए साल का उत्सव मनाया गया।
  2. भारत में किसानों के लिए पहला कृषि युग पंचांग डा गजेन्द्र सिंह तोमर ने बनाया जिसकी विशेषता  यह हे की किसान को तिथि,त्यौहार, राशिफल, शादी-विवाह कुंडली मिलान के साथ-साथ कृषि कार्यों के सुभ मुहूर्त, कब कौन सा कृषि कार्य फलदाई रहेगा, कृषि तकनिकी कार्यो के अलावा कृषि के आधुनिक तकनिकी के विषय में ज्ञानवर्धक जानकारी समावेशित है। यह पंचांग इंदिरा गाँधी कृषि विश्व विद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा  वर्ष 2001 से निरंतर प्रकाशित किया जा रहा है तथा हिंदी भाषी राज्यों के किसानो एवं कृषि प्रसार अधिकारिओ के बीच अत्यंत लोकप्रिय बना हुआ है।
  3. ७ जनवरी भारतीय साहित्य और फिल्म की दुनिया में महत्वपूर्ण दिन है क्यों कि इस दिन लेखिका शोभा डे,   नाटककार विजय तेंदुलकर, अभिनेता जॉनी लीवर तथा अभिनेत्री रीना राय और बिपाशा बासु का जन्मदिन है।
  4. जर्मनी का क्षेत्रफल भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान से थोड़ा अधिक है तथा जनसंख्या तीसरे क्रम के राज्य बिहार के बराबर, पर जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद भारत का तीन गुना है।
  5. एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का  नाम होमियोपैथी के जनक जर्मन चिकित्सक सैम्युएल हैनीमैन ने सुझाया था। जिसे बाद में अमेरिकन मेडिकल एसोसियेशन ने अपनाया।
  6. प्रेमचंद ने अपने लेखन का प्रारंभ उर्दू में नवाबराय नाम से किया, पर बाद में अधिक पाठकों तक पहुँचने के लिए वे हिंदी में प्रेमचंद नाम से लिखने लगे।
  7. नीदरलैंड के लोग दुनिया में सबसे ऊँचे होते हैं। यहाँ पुरुषों की औसत ऊँचाई पाँच फुट साढ़े ग्यारह इंच है, लेकिन दक्षिणी नीदरलैंड में यह औसत एक इंच कम है।
  8. यदि आप ध्वनि की गति से तेज चलने वाले विमान कांकॉर्ड में लंदन से न्यूयॉर्क के लिए चलें तो वहाँ उस समय से भी दो घंटे पहले पहुँच जाएँगे जब आप चले थे।
  9. सापों की कोई 5100 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें से 725 के पास विषदंत होते हैं तथा 250  प्रजातियाँ ऐसी हैं जो एक ही दंश में मनुष्यों को मार देने की क्षमता रखती हैं
  10. होली केवल एक पर्व ही नहीं संगीत की एक विधा भी है। लोक संगीत के साथ साथ होली को शास्त्रीय या उप-शास्त्रीय संगीत में ध्रुपद, धमार, ठुमरी या चैती के रूप में भी गाया जाता है।
  11. विश्व  इतिहास में 21 मार्च 2008 एक ऐसा दिन था जब हिंदुओं की होली, ईसाइयों का गुड फ्राइडे, मुसलमानों का ईद-ए-मीलाद, पारसियों का नौरोज और यहूदियों का पर्व प्यूरिम एक ही दिन मनाए गए।
  12. चंदबरदाई को हिंदी का पहला कवि और उनकी रचना पृथ्वीराज रासो को हिंदी की पहली रचना होने का गौरव प्राप्त है।
  13. दुनिया में चीनी का वार्षिक उत्पादन करीब 13.4 करोड़ टन होता है जब कि नमक का 21 करोड़ टन, यानी चीनी से डेढ़ गुना ज्यादा।
  14. मधुमक्खी के एक छत्ते में 20,000 से 80,000 तक मधुमक्खियाँ हो सकती हैं।
  15. नील नदी की लंबाई पृथ्वी की त्रिज्या से अधिक है। नई खोजों में पता लगा है कि अमेजॉन इससे भी ज्यादा लंबी नदी है।
  16. भारतीय मसालों के लोकप्रिय निर्माता और निर्यातक प्रतिष्ठान एम.डी.एच. का पूरा नाम महाशियाँ दी हट्टी है।
  17. संयुक्त अरब इमारात की जनसंख्या में प्रवासी नागरिकों का प्रतिशत 85 है, जिनमें 40 प्रतिशत लोग भारतीय हैं।
  18. कर्नाटक के हरिहर नगर स्थित हरिहरेश्वर मंदिर की प्रतिमा आधी विष्णु और आधी शिव के रूप में हैं।
  19. सत्रहवीं शती में मुगल सम्राट औरंगजेब के आक्रमण के बाद वृंदावन में कृष्ण की राधा-रमण नामक केवल यह एक प्रतिमा बची थी।
  20. रायपुर स्थित नगर-घड़ी में हर घंटे बजने वाले गजर के लिए छत्तीसगढ़ की 24 लोक-धुनों को संयोजित किया गया है।
  21. मधुमक्खी के कान नहीं होते। इसकी कमी को उसके शक्तिशाली एंटिना स्पर्श से पूरा करते है।
  22. गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो पालतू न होने पर भी मनुष्य के आसपास ही रहना पसंद करता है।
  23. राजस्थान में सुंधा माता नामक एक ऐसा पर्वत है जहाँ खंडित मूर्तियों को रखना पवित्र माना जाता है।
  24. बाबर अपने समय की सामान्य रूप से बोली जाने वाली भाषा फारसी में प्रवीण था, पर उसकी मातृभाषा चागताई थी और उसने अपनी आत्मकथा बाबरनामा चागताई में ही लिखी।
  25. याहू डॉट कॉम का नाम पहले जेरीज गॉइड टू वर्ल्ड वाइड वेब  था अप्रैल 1994 में इसे बदल कर याहू डॉट कॉम कर दिया गया।
  26. गुड़हल की दो सौ से अधिक प्रजातियाँ होती है और इसका उपयोग केश-तेल से लेकर चाय तक अनेकों वस्तुओं में होता है।
  27. भारत का सबसे बड़ा हीरा ग्रेट मुगल जब 1650 में गोल कुंडा की खान से निकला तो इसका वजन 787 कैरेट था।
  28. विश्व में पक्षियों की 8650 प्रजातियाँ हैं जिसमें से 1230 भारत में पाई जाती हैं।
  29. मुगल उद्यान, दिल्ली में अकेले गुलाब की ही 250 से अधिक प्रजातियाँ हैं।
  30. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है, प्रसाद  बनाने में  500 रसोइए और 300 सहयोगी रोज काम करते हैं।
  31. मध्य प्रदेश के साँवेर गाँव में स्थित हनुमान जी का मंदिर उलटे हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें स्थापित मूर्ति का सिर नीचे और पैर ऊपर हैं।
  32. कालिदास के गीति काव्य ऋतुसंहार के छै सर्गों में उत्तर भारत की छै ऋतुओं का विस्तृत वर्णन किया गया है।
  33. टाटा नैनो विश्व की सबसे सस्ती कार है इसका दाम 1 लाख भारतीय रुपये है।
  34. चंद्रयान चंद्रमा की ओर भेजा जाने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष यान है।
  35. वीरावल के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के उद्धारकों में कुमारपाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
  36. 26 नवंबर को मुंबई में आतंक का निशाना बने लियोपोल्ड कैफे का प्रारंभ 1981 में तेल की दूकान के रूप में हुआ था।
  37. पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम कवि गोविन्द शंकर कुरुप को दिया गया था।
  38. बिच्छू की लगभग 2000 जातियाँ होती हैं जो न्यूजीलैंड व अंटार्कटिक छोड़कर विश्व के सभी भागो में पाई जाती हैं।
  39. घर घर में गाई जाने वाली आरती ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पं. श्रद्धाराम शर्मा थे।
  40. मानव शरीर में जितनी मानव कोशिकाएँ है, उससे लगभग 10 गुना अधिक जीवाणु कोष है।
  41. भारत रत्न नामक सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
  42. रामस्वामी वेंकटरमण सबसे लंबी आयु प्राप्त करनेवाले भारतीय राष्ट्रपति थे उनका देहांत ९८ वर्ष का आयु में हुआ।
  43. संगीत में एक विशेष राग वसंत ऋतु के नाम पर बनाया गया है जिसे राग बसंत कहते हैं।
  44. फिनलैंड में कुल 1,87,888 झीलें हैं जिसके कारण इसे झीलों का देश भी कहते हैं।
  45. बाँस तेजी से बढ़ता है और इसकी कुछ प्रजातियों की बढ़वार साल के कुछ दिनों में 1 मीटर प्रति घंटा  तक पहुँच जाती है।
  46. उच्च घनत्व के कारण मृत सागर में तैराकों का डूबना असंभव है इसी कारण इसमें कोई मछली जीवित नहीं रह सकती।
  47. होली का पर्व राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, प्रह्लाद-होलिका और कंस-पूतना जैसे पौराणिक चरित्रों से जुड़ा हुआ है।
  48. अलकनंदा की पाँच सहायक नदियाँ हैं जो गढ़वाल क्षेत्र में 5 अलग अलग स्थानों पर अलकनंदा से मिलकर पंच प्रयाग बनाती हैं।
  49. भारत की पहली कार्टून पत्रिका शंकर्स वीकली का प्रकाशन कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई ने 1948 से 1975 तक किया।
  50. जलेबी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान के साथ-साथ लगभग सभी अरब देशों में भी खूब शौक से खाई जाती है।
  51. मई, 1826 में कलकत्ता से साप्ताहिक आवृत्ति में प्रकाशित उदंत मार्तंड हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था।
  52. मंगलकारक स्वस्तिक शब्द सु़अस़क से बना है। सु का अर्थ है अच्छा, अस का सत्ता या अस्तित्व और क का  करने वाला।
  53. संजीवनी रामायण काल से भी प्राचीन वनस्पति है जिसका उपयोग आज भी आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है।
  54. कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर है।
  55. रॉकेटों का सामरिक प्रयोग पहली बार चीन ने 1232 में मंगोलों के खिलाफ किया था।
  56. 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है जो 1788 में आस्ट्रेलिया के ब्रिटिश उपनिवेश बनने का उत्सव है।
  57. विश्व की सबसे लंबी नदी नील का स्रोत विक्टोरिया झील है।
  58. मिस्र में 138 पिरामिड हैं लेकिन इनमें से गीजा का सिर्फ एक विशालकाय पिरामिड ही विश्व के सात आश्चर्यों की सूची में है।
  59. भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज की अभिकल्पना पिंगली वैंकैया नामक एक युवक ने सन 1921 में की थी।
  60. भारत में 500 से अधिक वन्य प्राणी अभयारण्य हैं, जिसमें से 28 बाघ संरक्षण के लिए आरक्षित हैं।
  61. हिंदी का सबसे पहला उपन्यास नूतन ब्रह्मचारी 1886 में सुप्रसिद्ध हिंदी गद्यकार  बालकृष्ण भट्ट द्वारा लिखा गया था।
  62. पटना से हाजीपुर गंगा नदी पर बना महात्मा गांधी सेतु दुनिया का सबसे लम्बा एक ही नदी पर बना सड़क पुल है।
  63. कथाकार प्रेमचंद ने एक फिल्म की कहानी भी लिखी थी। यह फिल्म 1934 में मजदूर नाम से बनी थी।
  64. डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिंदी साहित्य में डी. लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय विद्यार्थी थे।
  65. रामायण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि थाइलैंड में भी पढ़ी जाती है। थाइलैंड में पढ़ी जाने वाली रामायण का नाम ‘रामाकिन’ है।
  66. १५५७ में दीपावली के दिन ही अमृतसर के स्वर्णमंदिर की नींव रखी गई थी और भूमि पूजन हुआ था।
  67. बारह वर्ष के वनवास के बाद पांडव जिस दिन हस्तिनापुर लौटे वह दिन भी कार्तिक की अमावस्या का था।
  68. तमिलनाडु के तंजावुर नगर में स्थित वृहदेश्वर मंदिर विश्व का पहला ऐसा मंदिर है जो ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है।
  69. विश्व का सर्वोच्च क्रिकेट मैदान भारत में हिमाचल प्रदेश के चैल शहर में समुद्र की सतह से 2444 मीटर की ऊँचाई पर हैं।
  70. विश्व के सबसे पहले विश्वविद्यालय का निर्माण भारत के नालंदा नगर में ईसा से 700 वर्ष पहले हुआ था।
  71. मानव जाति के सर्व प्रथम चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद को महर्षि चरक ने 2500 वर्ष पूर्व भारत में जन्म दिया था।
  72. आयुर्वेद मानव जाति का पहला चिकित्सा विज्ञान माना जाता है इसका आविष्कार भारत में 2500 वर्ष पूर्व महर्षि चरक ने किया था।
  73. साँप सीढ़ी के खेल का आविष्कार 13वीं शताब्दी में भारत में संत ज्ञानदेव ने किया था और इसका नाम रखा था मोक्षपथ।
  74. संस्कृत साहित्य का अधिकतर साहित्य पद्य में रचा गया है, जब कि अन्य भाषाओं का ज्यादातर साहित्य गद्य में पाया जाता है!
  75. सन 1896 तक एकमात्र भारत ही ऐसा देश था जहाँ से सारे विश्व को हीरों की आपूर्ति की जाती थी।
  76. सन 1843 में सर हेनरी कोल जे.सी. हॉर्सले के निर्देश पर इंग्लैंड में पहली बार क्रिसमस कार्ड छपवाए और बेचे गए थे।
  77. जापान में 1 जनवरी को नववर्ष का स्वागत मंदिर में 108 घंटियाँ बजा कर किया जाता है।
  78. प्राचीन रोमन कैलेंडर में जनवरी और फरवरी के महीने नहीं होते थे। अतः उनका नव वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता था।
  79. बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था।
  80. 1982 में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है।
  81. शल्य चिकित्सा का प्रारंभ 2600 वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। 
  82. भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें दस लाख से भी अधिक लोग काम करते हैं।
  83. भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर विश्व के किसी भी अन्य देश में नहीं हैं।
  84. वसंत पंचमी के दिन पूजी जाने वाली देवी सरस्वती को विद्या और ललित कलाओं की देवी माना जाता है।
  85. भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवाँ और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  86. 21 मार्च 2006 को होली, ईद, गुड फ्राइडे और नवरोज,  ये चार धर्मों के चार प्रमुख पर्व एक ही दिन मनाए गए थे।
  87. नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।
  88. टाइटैनिक फिल्म बनाने में जितना खर्च आया वह 1913 में अटलांटिक महासागर में डूबे जहाज टाइटैनिक के मूल्य से भी अधिक था।
  89. ब्राजील, कोलम्बिया, वैनेजुएला और पेरू में पाई जाने वाली इलेक्ट्रिक ईल (एक प्रकार की मछली)  400-650 वोल्ट तक करेंट पैदा करती है।
  90. भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598-668) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।
  91. आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला पशु कंगारू और पक्षी एमू केवल आगे की ओर ही चल या दौड़ सकते हैं, पीछे की ओर नहीं।
  92. पेंग्विन के शरीर में खारे पानी को स्वच्छ जल में बदल लेने की अद्भुत क्षमता होती है।
  93. क्विक सिल्वर या पारा ऐसी एकमात्र धातु है, जो तरल अवस्था में रहती है और इतनी भारी होती है कि इस पर लोहा भी तैरता है।
  94. विश्व की सबसे भारी धातु ऑस्मियम है। इसकी 2 फुट लंबी, चोंड़ी व ऊँची सिल्ली का वजन एक हाथी के बराबर होता है।
  95. नाभिकीय भट्टियों में प्रयुक्त गुरु-जल विश्व का सबसे महँगा पानी है। इसके एक लीटर का मूल्य लगभग १३,५०० रुपये होता है।
  96. शरीर पर लगाए जाने वाले सुगंधित पाउडर को टैल्कम पाउडर इसलिए कहते हैं क्योंकि वह ‘टैल्क’ नामक पत्थर से बनाया जाता है।
  97. ‘पाई’ का मूल्य, विश्व में सबसे पहले, छठवीं शताब्दी में, भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ज्ञात किया गया था।
  98. हमारे देश में जिस तरह आबादी की गणना होती है उसी तरह जल संसाधनों की क्षमता की भी गणना होती है
  99. विश्व में सुरक्षा पर किया जाने वाला कुल खर्च जहाँ 700 अरब अमरीकी डालर से अधिक है वहीं शिक्षा पर 100 अरब डालर से कम।
  100. ईसा से 700 वर्ष पूर्व स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय में 10,500 से अधिक विद्यार्थी 60 से अधिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करते थे।
  101. भारत के बंगलुरु नगर में 1500 से अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियों में 26000 से अधिक कंप्यूटर विशेषज्ञ काम करते हैं।
  102. कमल के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।
  103. भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की 30% चाय उगती है जिसमें से 25% यही खप जाती है।
  104. -प्रवासी भारतीय 100 अरब यू. एस. डालर प्रतिवर्ष कमाते हैं जिसमें से 30 अरब बचाकर वे भारत भेज देते हैं।
  105. यूनाटेड किंगडम में 8500  भारतीय भोजनालय हैं। यह इस देश के समस्त भोजनालयों का 15 प्रतिशत है।
  106. आम के उत्पादन में भारत विश्व में पहले स्थान पर है। यहाँ प्रति वर्ष 23.1 लाख हैक्टर क्षेत्र में १२.७५ मिट्रिक टन आम की खेती होती है।
  107. भारत में गत पचास वर्षों में सिंचाई कुओं एवं टयूबवेल की संख्या पाँच गुना बढ़कर 195 लाख तक पहुँच चुकी है।
  108. विश्व में सबसे पुरानी पिजा की दुकान इटली के शहर नेपल्स में 1830 में खुली थी जो आजतक अस्तित्व में है।
  109. बनारस विश्व की ऐसी सबसे पुरानी नगरी है जो अपने प्राचीनतम स्थान पर निरंतर आज तक बसी हुई है।
  110. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा 1724 में निर्मित जंतर मंतर विश्व की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।
  111. भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा-दीक्षा अवंतिका (वर्तमान उज्जैन) के प्रसिद्ध विद्वान महर्षि संदीपनि के गुरुकुल में हुई थी।
  112. जैसलमेर विश्व का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें नगर की लगभग एक चैथाई आबादी ने अपना घर बना लिया है।
  113. भारत, पाकिस्तान, फीजी, मारिशस, सूरीनाम और अरब देशों तक फैली हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  114. भारत में पहला यूरोपीय उपनिवेश कोच्चि में पुर्तगालियों ने स्थापित किया, 1530 तक यह भारत में उनकी राजधानी बना रहा।
  115. 1915 में गाँधी जी ने जब भारत में सत्याग्रह आंदोलन का प्रारंभ किया उस समय उनकी आयु 45 वर्ष थी।
  116. विश्व में 22 हजार टन मेंथा (पुदीना) ऑयल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।
  117. 10वीं शती में चंदेल राजाओं द्वारा निर्मित खजुराहो मंदिर 15वीं शदी  तक वीरान हो चुके थे इन्हें १८वीं शती में फिर से खोजा गया।
  118. हीरों के सबसे बड़े उपभोक्ता देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः अमेरिका और जापान हैं।
  119. 5000 वर्ष पूर्व जब विश्व में अधितकर सभ्यताएँ खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रही थीं भारत में सिंधु-घाटी समृद्धि के शिखर पर थी।
  120. श्रीलंका और दक्षिण भारत के कुछ भागों में दीपावली का उत्सव उत्तर भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है।
  121. भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कश्मीर में (वुलर झील) और खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का, उड़ीसा में है।
  122. कोलकाता में 1876 में निर्मित 45 एकड़ भूमि में फैला अलीपुर प्राणि उद्यान भारत का पहला और सबसे बड़ा चिड़ियाघर है।
  123. भारत का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) में स्थित है। इसकी कुल लंबाई 833 मीटर है।
  124. कीनिया की राजधानी नैरोबी में पक्षियों की सर्वाधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, दिल्ली 450 प्रजातियों के साथ दूसरे स्थान पर है।
  125. भारत में पाई जानेवाली 1000 से अधिक आर्किड प्रजातियों में से 600 से भी अधिक केवल अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती हैं।
  126. इंदिरा गाँधी कृषि विश्व विद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में धान की 22000 से अधिक प्रजातियां संजोकर रखी गई हे जिनका इस्तेमाल फ्व्ल नई उन्नत किस्मे विकसित करने में किया जा  रहा हेइ।


1 टिप्पणी:

Prof G S Tomar ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.